लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
बारां, शाहाबाद।(आदर्श भार्गव) में पुलिस शहिद दिवस मनाया गया इस मौके पर शाहाबाद में डीपटी रिछपाल मीणा ने सव इंस्पेक्टर नाथु सिंह चौहान के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर नमन किया कस्बेवासी व पुलिस स्टाप उपस्थित रहा। ग्राम करमई तहसील कोलारस जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश के निवासी प्रताप सिंह चौहान कस्बाथाना आकर बसे जिनके पुत्र नाथू सिंह जी कोटा राजस्थान में पुलिस में भर्ती हुऐ तथा अपनी बहादुरी पूर्वा कार्यों के कारण शीघ्र ही सब इन्सपक्टर पद पर पदोन्नत हुए कस्बाथाना क्षेत्र डकैती प्रभावित होने से उन्हें ADF ( एन्टी डकैती फोर्स ) में लगाया गया।

दिनाक 20.9.1932 को साँधरी के जंगलों में खूखांर डकैतो से मुतभेड़ हुई जिसमें उन्होनें एक डकैत को मार गिराया था लेकिन उनके भी मुतभेड़ मेंं एक गोली लग गई थी जिनकी इलाज के दौरान दिनाक 26.9.1932 को मृत्यु हो गई थी जिन्हे पुलिस शहिद का दर्जा दिया गया था तथा कोटा दरबार ने उनके परिवार के भरण पोषण का आदेश जारी किया गया पुलिस शहिद नाथू सिंह जी चौहान का बचपन कस्बाथाना में गुजरा था उन्होनें अपना अध्ययन कस्बाथाना सरकारी स्कूल में ही किया था इनका भरा पूरा परिवार भी इस बस्ती में आज भी निवास करता है नाथू सिंह चौहान ने अपने कार्य से कई मेडल व प्रमाण पत्र हासिल किए थे। आज शाहबाद में शहीदों को नमन किया गया। आज पुलिस शहिद दिवस पर स्व. नाथू सिंह चौहान को उनके पुत्र राजेन्द्र सिंह चौहान,पौते युवराज चौहान हंस राज चौहान थाना व सभी कस्वेवासीयों द्वारा श्रद्धाजली अर्पित की गई ।
















































