नेशनल यूथ अवार्डी फेडरेशन की अखिल भारतीय कार्यशाला संपन्न

0
117
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

डूंगरी खुर्द के हंसराज खटावलिया ने लिया कार्यशाला में भाग

किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत)। नेशनल यूथ अवॉर्डी फेडरेशन की ओर से नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। जिसमें डूंगरी खुर्द के हंसराज खटावलिया एवं राजेंद्र सेन चौमूं ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया।
इस कार्यशाला में राजस्थान, आंध्र प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी ,उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसमें समसामयिक मुद्दों पर चर्चा कर कार्य योजना बनाई गई। इसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, युवा कार्यक्रम खेल मंत्री मनसुख भाई एवं युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय स्थाई समिति सदस्य रामनाथ सरकार सांसद राणाघाट ने अपना संबोधन दिया। इसी में निर्णय हुआ कि आगामी अखिल भारतीय सभा जयपुर में आयोजित की जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here