लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

करौली । ( नवीन शर्मा संवाददाता) करौली-हिंडौन मार्ग स्थित गुडला गांव में तीये की बैठक में शामिल होने आई एक दर्जन से अधिक महिलाएं पाटौर पोश घर की छत की पट्टियां टूटने से घायल हो गई। घायल महिलाओं को उपचार के लिए करौली अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां 11 महिलाओं का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही नायाब तहसीलदार राम अवतार शर्मा अस्पताल पहुंचे और महिलाओं की स्थिति की जानकारी ली। नायब तहसीलदार ने चिकित्सकों से उपचार और महिलाओं की स्थिति की भी जानकारी जुटाई है।
करौली हॉस्पिटल पुलिस चौकी प्रभारी बृजराज शर्मा ने बताया कि गुडला गांव में तीसरे की बैठक में शामिल होने महिलाएं आई थी। महिलाएं मृतक के घर एक पाटौर पोश घर में बैठी थी।

अचानक से पाटौर पोश घर की छत से पत्थर पांच पट्टियां टूट कर महिलाओं के ऊपर गिर गई। जिससे करीब एक दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गई। घायल महिलाओं को उपचार के लिए करौली अस्पताल लाया गया। 11 महिलाओं को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। एक-दो महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
नायब तहसीलदार राम अवतार ता शर्मा ने बताया कि अधिकतर महिलाओं की स्थिति खतरे से बाहर है और उन्हें उपचार दिया जा रहा है। सभी घायल महिलाएं तीसरे की बैठक में शामिल होने गुडला गांव आई थी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को उपचार के लिए मदद का भरोसा दिया है।
यह गौरतलब है कि करीब 4 दिन पूर्व गुडला गांव में घर में बैठे एक अधेड़ की लाठी डंडों से मारपीट की गई। घटना में समय सिंह की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और दो बेटियां घायल हुई थी। महिलाएं सभी घायल महिलाएं मृतक समय सिंह के तीसरे की बैठक में शामिल होने गुडला गांव आई थी।
घायलों में विशमोहिनी पत्नी महेंद्र उम्र 40 साल निवासी घुरसी, सूरौठ, शैलेश पत्नी विक्रम उम्र 25 साल निवासी धुरसी सूरौठ, आशा पत्नी बने सिंह उम्र 32 साल निवासी अखाबाड़ा श्रीमहावीरजी, मीरा पत्नी नवीन उम्र 40 साल निवासी श्रीमहावीरजी, शीला पत्नी दरब सिंह उम्र 40 साल निवासी गुडला, चंचल पत्नी धर्मेंद्र उम्र 45 साल निवासी धुरसी, राजनती पत्नी रावातार निवासी महू, पूजा पत्नी विनोद निवासी सनेट, राजकुमारी पत्नी प्रमोद निवासी सनेट, रजनी पत्नी बाली जाटव निवासी सनेट और पप्पी पत्नी राधेश्याम उम्र 25 साल निवासी धंधावली सूरौठ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.