जिला कलक्टर यादव ने अधिकारियों के साथ जल क्षेत्रों का किया निरीक्षण

0
156
- Advertisement -


नदी, पोखर, तालाबों के आस-पास बच्चों को नहाने नहीं जाने दें – जिला कलक्टर
भरतपुर। (राजेंद्र शर्मा जाति वरिष्ठ संवाददाता लोक टुडे न्यूज नेटवर्क) जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने लगातार बर्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव को देखते हुए अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया तथा जल संसाधन, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं पंचायती राज विभाग को लगातार आमजन से सम्पर्क रखते हुए ऐतिहात बरतने के निर्देश दिये।

सेवला हैड का निरीक्षण किया


जिला कलक्टर ने अधिकारियों के साथ सेवला हैड का निरीक्षण कर करौली के पांचना बांध से गंभीर नदी में पानी की आवक को देखते हुए सेवला हैड से घना पक्षी अभ्यारण्य में पानी पहुॅचाने के लिए किये जा रहे प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने जल संसाधन विभाग को सेवला हैड के गेटों की जांच कर पानी की आवक होते ही घना अभ्यारण्य तक पानी पहुॅचाने की व्यवस्था सुचारू रूप से करने के निर्देश दिये। उन्होंने गंभीर नदी के आस-पास बसे गांवों में भी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

कई गांव में गए मौके पर

उन्होंने ग्राम ब्रहमबाद, घाटा कैनाल, ओंडेला जाट, बकौली, सालाबाद हैड सहित विभिन्न क्षेत्रों में मौके पर जाकर आमजन से रूबरू हुए तथा जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लिया।

अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
जिला कलक्टर डॉ. यादव ने जिले के सभी उपखण्ड अधिकारियों, पुलिस उपाधीक्षक, खण्ड विकास अधिकारियों एवं सम्बन्धित विभागों को निर्देश जारी किये हैं कि जलभराव क्षेत्रों नदी, नालों, पोखरों एवं नहरों के आस-पास बच्चों को महिलाओं को नहीं जाने दें। उन्होंने ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर नियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों, पटवारियों को भी निर्देशित किया है कि जलभराव क्षेत्रों में वर्षा की लगातार संभावना को देखते हुए ग्रामीणों को जलस्त्रोतों के आस-पास भ्रमण करने, नहाने के लिए नहीं जाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा लगातार वर्षा की चेतावनी को देखते हुए नदी, नालों, पोखरों एवं जलबहाव क्षेत्रों के आस-पास नहीं जायें, किसी भी समय पानी की आवक बढ़ सकती है।

- Advertisement -
Previous articleजैन मंदिर में चोरी के 6 आरोपी गिरफ्तार
Next articleबाणगंगा नदी में नहाने उतरे सात युवकों की डूबने से मौत
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here