भगवान पार्श्वनाथ का मनाया निर्वाण महोत्सव

0
81
- Advertisement -

— मोक्ष सप्तमी पर अभिषेक और शांतिधारा का आयोजन

किशनगढ़ रेनवाल। (नवीन कुमावत,वरिष्ठ संवाददाता, लोक टुडे न्यूज नेटवर्क)।स्थानीय दिगम्बर जैन समाज द्वारा पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया।


जैन समाज के प्रवक्ता विनोद गंगवाल ने बताया कि मोक्ष सप्तमी के अवसर पर प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा, जिनेंद्र कुमार जैन और सुनील कुमार छाबड़ा द्वारा किया गया। इसके बाद समाज द्वारा सामूहिक निर्वाण लडडू चढ़ाया गया। बाद में पार्श्वनाथ मंडल विधान की पूजा की गई। भक्ताभर के काव्यों पर दीप प्रज्वलन किए गए। जैन समाज की बालिकाओं द्वारा उपवास किए गए।


इस अवसर पर राजकुमार बिलाला, मनोज गंगवाल, हितेश ठोलिया, विवेक गंगवाल, मुकेश रांवका, भंवरलाल बिनायक्या, कमल कुमार बाकलीवाल, मेधा पाटनी, अनु गोधा, ममता बडजात्या, संतोष देवी गंगवाल आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here