
–
फुलेरा।( हेमंत शर्मा संवाददाता )खबर जयपुर के फुलेरा से है जहाँ पैगंबर मुहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की शहादत पर मुस्लिम समुदाय की ओर से मातमी धुनों पर ताजिये निकाले गए । इस दौरान राजस्थान सरकार की सतर्कता समिति के पूर्व सदस्य अयूब खान ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहर्रम का ये पर्व हिन्दू मुस्लिम एकता का पर्व है,ताजिये के निर्माण में हिन्दू समुदाय के लोगो का विशेष सहयोग रहता है । इस्लाम के पवित्र माह मुहर्रम की दसवीं तारीख को ही पैगंबर मुहम्मद के नवासे इमाम हुसैन क्रूर शासक यजीद से कर्बला की जंग में शहीद हो गए थे । इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोग मातमी जुलूस और ताजिया निकाल रहे है ।

वही गणगौरी बाजार में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्तओं का स्वागत सम्मान करने के बाद गार्ड कॉलोनी स्थित कर्बला पर ताजिये को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा । इस दौरान सुरक्षा के लिए फुलेरा एसएचओ बाबूलाल मीणा के नेतृत्व में भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा ।

















































