मोहर्रम पर निकला जुलूस

0
178
- Advertisement -

अजमेर,सावर। दिनेश कुमार जांगिड़ रिपोर्टर कस्बे में मुस्लिम समाज की ओर से मोहर्रम के पर्व के मौके पर ताजिये का जुलुस निकाला गया। इस मौके पर अखाड़ेबाजो ने हैरत अंगेज करतब दिखाये। कस्बे के न्यू कॉलोनी में स्थित मदरसे से मोहर्रम के पर्व पर ताजिये का जुलुस गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। जुलुस वहां से मदरसे के सामने होते हुये बस स्टैण्ड होकर केकड़ी गेट, सब्जी मण्डी, त्रिपटा बाजार, कुण्ड गेट, लम्बी बावड़ी होते हुये कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुये वापस बस स्टैण्ड होकर कर्बला पहुंचा। वहां पर ताजिये को ठण्डा किया गया।

ताजिये के जुलुस में अखाड़ेबाजो ने हैरत अंगेज करतब दिखाकर सभी को स्तम्भ कर दिया। ताजिये का जुलुस निकलने के दौरान सावर थाना प्रभारी सुमन चौधरी के सानिध्य में शांति व्यवस्था के लिए सावर थाने का पुलिस जाप्ता मौके पर साथ रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here