टाउन यूपीएचसी अब क्वॉलिटी सर्टिफाइड – डॉ. नवनीत शर्मा

0
79
- Advertisement -

तीन साल में चिकित्सा संस्थान को प्रोत्साहन स्वरुप मिलेंगे 6 लाख रुपये
जिले में 13 संस्थान हुए क्वालिटी सर्टिफाइड

हनुमानगढ़। जसविंदर सिंह ब्यूरो चीफ हनुमानगढ़ में टाउन स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (यूपीएचसी) अब राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सर्टिफिकेशन (एनक्यूएएस) युक्त चिकित्सा संस्थान बन गया हैं।

सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर श्री कानाराम के मार्गदर्शन में जिले के 13वें संस्थान रूप में यूपीएचसी टाउन एनक्यूएएस सर्टिफाइड बना है। उन्होंने बताया कि यूपीएचसी टाउन का एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन होने से प्रतिवर्ष दो लाख रुपए, जो तीन साल तक कुल 6 लाख रुपए प्रोत्साहन स्वरुप मिलेंगे। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने एसीएमएचओ डॉ. ज्योति धींगड़ा, डीपीओ जितेन्द्रसिंह राठौड़ एवं समस्त स्टाफ को जिले में अब तक 13 चिकित्सा संस्थानों का एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन होने पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय क्वालिटी टीम द्वारा गत 29 व 30 मार्च 2024 को यूपीएचसी टाउन का निरीक्षण किया था। विभाग को शुक्रवार देर शाम नेशनल हैल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर, नई दिल्ली से प्राप्त पत्र में यूपीएचसी टाउन को 92 प्रतिशत अंक मिलने की सूचना मिली।

सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने कहा कि एसीएमएचओ एवं एनक्यूएएस के नोडल अधिकारी डॉ. ज्योति धींगड़ा के नेतृत्व में डॉ. एसपी ढाल, ब्लॉक हैल्थ सुपरवाइजर सुरेन्द्र स्वामी, अकाउंट असिस्टेंट पंकज सिंह, एएनएम प्रियंका, एएनएम सतवीर कौर, एएनएम पूजा, एएनएम अमृता, एएनएम पूजा स्वामी, एएनएम मनीषा, एएनएम दीनता, जीएनएम सुनीला, जीएनएम शगुन मीना, फार्मासिस्ट रामगोपाल राजोतिया, लैब टैक्नीशियन रमन, लैब टैक्नीशियन मनीषा, अंजू एवं सहायक कर्मचारी पवन कुमार सहित स्टाफ का सहयोग रहा। डॉ. ज्योति धींगड़ा एवं डीपीओ जितेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि जिला क्वालिटी टीम में नर्सिंग ऑफिसर धर्मपाल, नर्सिंग ऑफिसर सीताराम एवं फार्मासिस्ट सन्नी ने सराहनीय प्रयास किये, जिसकी बदौलत यूपीएचसी टाउन को यह सर्टिफिकेशन मिल सका। उन्होंने बताया जिले में अब एमजीएम जिला अस्पताल, पीएचसी खोथांवाली, सीएचसी रावतसर, उपजिला अस्पताल नोहर, पीएचसी अजीतपुरा, सीएचसी संगरिया, पीएचसी घेऊ, पीएचसी सिलवालाखुर्द, पीएचसी मिर्जावालीमेर, पीएचसी जिगासरी छोटी, पीएचसी दीनगढ़, पीएचसी गंधेली एवं यूपीएचसी टाउन सर्टिफाइड चिकित्सा संस्थान बन गए हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here