श्री करनपुर में बरसात का कहर, अंधड़ से भारी नुकसान, एक बच्चे की मौत

0
83
- Advertisement -

श्री गंगानगर , श्रीकरणपुर। (भीम सिंह रिपोर्टर) मौसम ने अचानक खाया पलटा, ठंडी तूफानी हवाओं के साथ जोरदार बारिश का दौर जारी, डेढ़,दो घंटे से तूफान के साथ जमकर बरसात से शहर में सड़कों पर पानी पानी हो गया। बारिश मे ओलावृष्टि से किसानो के माथे पर चिंता की लकीरे खींच गई क्योंकि बहुत सारे किसानों ने रबी की फसल की बुवाई कर दी थी।, हालांकि ठंडी हवाओं और बारिश से मौसम सुहाना हो गया, उमस भरी भीषण गर्मी से आमजन को राहत मिली। वहीं कई जगह टीनशैड, फ्लैक्स, वृक्ष और विधुत पोल धाराशायी हो गए।
तूफानी बारिश विधुत कार्मिको के लिए बनी बड़ी आफत, 48GG, 52GG, 42F सब स्टेशन पूरी तरह से हुए ठप्प, श्रीकरणपुर 33 KV सब स्टेशन मे भी फाल्ट आने से विधुत आपूर्ति ठप्प रही।
श्रीकरणपुर क्षेत्र मे कई जगह तूफान से ट्रांसफार्मर गिरकर क्षतिग्रस्त, हो गए ,करीब 100 विधुत पोल भी हो गए।
वहीं वार्ड 15 निवासी नक्षत्र सिंह रामगढ़िया की छत से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की तार टूटकर घर की छत पर गिरने से इन्वर्टर, फ्रिज, पंखे, LED सहित सभी विधुत उपकरण भी खराब हो गए।


नगरपालिका, SBI, 31 H मोड़ पर विशालकाय कीकर के पेड़ टूटने से आवागमन बाधित हो गया।, वहीं रेल पटरियों के बीच भी तूफान से टूटकर गिरे पेड़, डेढ़ घंटे से तूफान के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से नीचले इलाकों मे पानी भर गया। विधुत विभाग सूत्रों के अनुसार बड़ी संख्या मे विधुत पोल और ट्रांसफार्मर भी हुए क्षतिग्रस्त, टीन सेड उड़कर एक बच्चे पर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here