संगमरमर व्यापार मण्डल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन

0
116
- Advertisement -

मकराना । (अब्दुल सलाम गैसावत रिपोर्टर) मकराना ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं संगमरमर व्यापार मण्डल बाईपास रोड मकराना के संयुक्त तत्वाधान में गुढा नाका स्थित रॉयल्टी रिबेट का समय निर्धारण के संबंध में खनिज विभाग के सहायक अभियंता सोमाराम मीणा को ज्ञापन दिया। व्यापार मण्डल के कार्यवाहक अध्यक्ष असगर अली रान्दड ने बताया बाहर से आने वाले माल पर रॉयल्टी माफ के लिए कर्मचारियों का समय प्रातः 11:00 बजे से रात 11:00 तक किया गया था ,जो कुछ समय के लिए ही चल पाया है और यह समस्या फिर से खड़ी हो गई है। मकराना ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष गिरधारी राम कलकला ने बताया कि सरकारी कर्मचारी तो समय पर वहां आ जाते हैं । लेकिन रॉयल्टी ठेकेदार के कर्मचारी माल चेक करने वाले ना तो समय से आते हैं ,ना समय पर जाते हैं। रॉयल्टी ठेकेदार के कर्मचारियों की की वजह से व्यापारियों एवं ट्रक ड्राइवर को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध मे खनिज विभाग के सहायक अभियंता सोमाराम मीणा को ज्ञापन सौंप कर रॉयल्टी ठेकेदार के कर्मचारियों का समय सुबह 10:00 से रात 11:00 तक करने का निवेदन किया गया। खनिज सहायक अभियंता सोमाराम मीणा ने जल्द से जल्द समस्या के निदान के लिए आश्वासन दिया है। इस दौरान व्यापार मण्डल के सहसचिव मोहम्मद नदीम राठौड मकराना ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सचिव सहदेव सिंह कविया, उपाध्यक्ष जेठमल शर्मा, सज्जन सिंह सहित कई व्यापारी एवं ट्रक ड्राइवर उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here