विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया लोहागढ़ विकास परिषद की पुस्तिका का विमोचन

0
79
- Advertisement -

जयपुर । राजेंद्र शर्मा ब्यूरो चीफ राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भरत lपुर के 291 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में लोहागढ़ विकास परिषद द्वारा प्रकाशित स्मारिका का का सोमवार को विमोचन किया ।
स्मारिका की थीम भरतपुर जिला शासन – प्रशासन, मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री रखी गई है। केंद्र एवं राज्य में मंत्री रहे राजनेताओं सहित उच्च न्यायालय सेना ,पुलिस, प्रशासन, वन एवं विदेश सेवा में उच्च पदों पर रहे जिले के निवासियों का संक्षिप्त परिचय संकलित है। ऐतिहासिक खानवा युद्ध के प्रतिशोध में बीकानेर का राती घाटी युद्ध, श्री राम मंदिर एवं बंसी पहाड़पुर के पत्थर संपदा का अंगूठा इतिहास, डॉक्टर रांगेय राघव के साहित्य सृजन, पी के सी ई आर सी पी परियोजना इत्यादि आलेखों का स्मारिका में समावेश है।
इस अवसर पर परिषद् के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा, महासचिव डॉ. प्रदीप चर्तुवेदी, कोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, संपादन कर्ता डॉक्टर लोकेश शर्मा, विनोद गेरा, एवं परिषद के हरेंद्र चीमा,राजेंद्र राज , जगदीश गुप्ता उपस्थित थे ।
स्मारिका के मुख्य पृष्ठ पर लोहागढ़ दुर्ग एवं सुजान गंगा नहर तथा केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान का चित्र है । स्मारिका के प्रबंध संपादक गोपाल गुप्ता ने बताया कि परिषद के संरक्षक एवं शिक्षाविद डॉक्टर दाऊ दयाल गुप्ता की स्मृति के संपन्न चित्र कला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में तृतीय विजेता अनुष्का अग्रवाल तथा जूनियर वर्ग में जिया शर्मा ने यह चित्र बनाया था। मुख्यमंत्री पद और भरतपुर के संदर्भ में जगन्नाथ पहाड़िया एवं भजनलाल शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को रेखांकित किया गया है। आरंभ में परिषद के पदाधिकारीयो ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र से विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का स्वागत किया

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here