निजी स्कूल की मार्शल गाड़ी नियंत्रित होकर मट्टी की दीवार से टकराई,7 घायल

0
109
- Advertisement -

कोटपूतली ,बानसूर। (योगेश शर्मा रिपोर्टर)बानसूर के गांव बामनवास की एक निजी स्कूल की मार्शल गाड़ी नियंत्रित होकर मट्टी की दीवार में जा घूंसी । गाड़ी में बैठे बच्चों में चीखपुकार मच गई, हादसे में 7 से 8 बच्चों को चोट लगने से घायल हो गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने भाग कर बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला। बच्चों के परिजनों का आरोप है की स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से खटारा गाड़ियों को स्कूली बच्चों की जान जोखिम में डालने के लिए लगा रखा है। 10 साल से पुराने वाहन स्कूलों में लगाकर बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं ।

पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन समाप्त होने के बाद भी कई वाहन बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं । लेकिन प्रशासन कार्यवाही नहीं करता है।घायल बच्चों का इलाज बानसूर की निजी अस्पताल में करवाया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here