
उत्तर प्रदेश, लखनऊ।( अंबरीश सिंह ब्यूरो चीफ ) उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बेसिक शिक्षा के स्कूलों में आज से डिजिटल हाजिरी लागू की गई थी लेकिन बताया जा रहा है कि भी स्कूल में डिजिटल हाजिरी नहीं लगी। अधिकांश स्कूलों में टीचर्स और स्टाफ ने सरकारी टैबलेट में खराबी का बहाना बताकर अभियान को रोकने का प्रयास किया इस सरकार के आदेश का खुला विरोध माना जा रहा है बताया जा रहा है कि शिक्षक संघ ने सरकार के सदस्य को मानने से इनकार कर दिया था ।
कलेक्ट्रेट में शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया और सरकार से इस आदेश को वापस लेने की मांग की। शिक्षक संघ का कहना है कि सरकारी प्राइमरी स्कूलों में छात्रों की संख्या बेहद कम है,। जबकि सरकार के आदेश की ज्यादा से ज्यादा बच्चों के एडमिशन हो लेकिन शिक्षकों के सहयोग करने से सरकार के स्कूल चलो अभियान को पलीता लगा रहे सरकारी स्कूल।

परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल अटेंडेंस को लेकर पहले दिन मिलीजुली प्रतिक्रिया
परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल अटेंडेंस को लेकर पहले दिन मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। कई जगह शिक्षकों ने पुराने तरह से उपस्थिति लगाई तो कई जगह डिजिटल तरीके से उपस्थिति लगाई।
विद्यालय में सुबह शिक्षिकाएं विद्यालय तो पहुंची पर डिजिटल हाजिरी की बजाय उन्होंने रजिस्टर पर हस्ताक्षर किया। डिजिटल हाजिरी के विरोध में उनका कहना था कि शिक्षक संगठन का यह फैसला है इसलिए वह रजिस्टर पर ही हाजिरी दर्ज कराएंगी।






















































