रिक्त पदों पर स्टाफ नियुक्त करने की मांग धरने पर बैठे ग्रामीण

0
251
- Advertisement -

दांतारामगढ़ – (लोकेश कुमावत रिपोर्टर)
सीकर जिले के दांतारामगढ़ क्षेत्र में स्कूल में स्टाफ की कमी के चलते आज ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों के साथ स्कूल के बच्चे भी बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में आधे से ज्यादा पदों पर स्टाफ नहीं है।
ग्रामीण गजेंद्र ताखर ने बताया कि गांव बाय के पास ग्राम पंचायत मगनपुरा की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कुल 13 पद स्वीकृत है। लेकिन यहां केवल 6 पदों पर ही स्टाफ लगा हुआ है। अन्य 7 पद रिक्त है। वर्तमान में स्कूलों में नामांकन का समय चल रहा है। लेकिन यहां सरकारी स्कूल में स्टाफ की कमी के चलते बच्चे दूसरी स्कूल में जाने लगे हैं।

वहीं जो 6 लोगों का स्टाफ यहां पर काम कर रहा है। वह भी ज्यादातर कागजी कार्रवाई में लगा रहता है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। इसलिए हमारी मांग है कि रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here