हिंडौन के बाजार में सड़क पर गंदे पानी के साथ बहता है खून

हिंडौन सिटी । (चरण सिंह डागर रिपोर्टर ) यह हिंडौन के पुरानी मंडी और कटरा बाजार का ही वीडियो है, जहां उफान मारती नालियों और सड़क पर गंदे पानी के साथ खून बहता नजर आता है।व्यापारीयो के कई बार शिकायत करने पर नहीं होती है कोई कार्रवाही। सुबह सवेरे जाने वाले विद्यार्थियो और राहगीरों को असहनीय दुर्गंध का सामना करना पड़ता है ।
जिम्मेदार अफसर एवं नेता जानबूझकर बने बैठे हैं अनभिज्ञ

शहर के प्रमुख आस्था के केंद्र हरदेव जी का मंदिर एवं राधा रमन मंदिर का रास्ता का होने के कारण श्रद्धालुओं को मानसिक पीड़ा ।हिंडौन के निकम्मे और बेपरवाह सरकारी तंत्र के साथ सत्ताधारियों की कारगुजारियोंं की पोल खोलने वाले इस वीडियो में दिखाए गए हालातों से जिम्मेदार अफसर और नेता अनभिज्ञ है, बल्कि हिंडौन के ये नारकीय हालात आज नही, बल्कि कई सालों से हर दिन ऐसे ही होने के बाद भी वे पूरी तरह बेपरवाह बने हुए हैं।
इस नारकीय पीड़ा को सालों से झेल रहे बाजार के व्यापारियों और राहगीरों ने जिम्मेदार अधिकारी एवं नेताओं को लिखित एवं मौखिक रूप से अपनी पीड़ा अवगत कराया है। अवैध मीट की दुकानों के कारण असहनीय दुर्गंध से राहगीर नाक पर रूमाल लगाकर नेताओं और अफसरों को कोसते हुए जाते है। दुकानदारों की विकराल स्थिति ये है, कि वे हर दिन इस नरक जैसी गन्दगी में दिनभर रहने को मजबूर रहते हैं।
सवाल अनुत्तरित बना हुआ है कि इस नरक से हिंडौन को कैसे निजात मिले।
यह गंभीर विषय है कि कटरा बाजार और पुरानी मंडी का रास्ता शहर के दो बड़े प्रमुख आस्था स्थल श्री हरदेव जी मंदिर और श्री राधारमन जी मंदिर तक पहुंचता है। डेम्परोड और चौपड़ की ओर से आने वाले धर्मप्रेमियों को इसी रास्ते से मंदिर पहुंचाना
पुरानी मंडी बाजार से आगे कसाई पाड़ा में खुलेआम अवैध बूचड़खाना संचालित है, जिसमें हर सुबह पशुओं का वध कर उसके खून को नालियों में बहा दिया जाता है ।और वह खून नलों से पानी के वक्त नालियों के सहारे कटरा बाजार और पुरानी मंडी की सड़कों पर आकर जमा हो जाता है। अवैध बूचड़खाने को बंद कराने के लिए कई बार बड़े आंदोलन हुए, लेकिन दिखावे के रूप में एक-दो दिन कार्रवाई की जाती है। बाद में फिर जस का तस हो जाता है।






















































