मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रवाना की गारंटी यात्रा

0
85
- Advertisement -

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में आज सवेरे जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी श्री गणेश मंदिर से कांग्रेस की 7 गारंटी यात्रा शुरू की है। यात्रा शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री गणेश मंदिर पहुंचे। यहां महंत कैलाश शर्मा ने गणेश जी की पूजा अर्चना कराई ।इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा ,अमृता धवन और कांग्रेस उम्मीदवार अर्चना शर्मा और दूसरे प्रत्याशी भी रहे।

मुख्यमंत्री गहलोत और अन्य नेताओं ने मोतो डूंगरी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना की।

यहां मां वैष्णो देवी का भी आशीर्वाद लिया इसके बाद मुख्यमंत्री पैदल ही निकले और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यपाल की स्थिति गुरुद्वारे में माथा देखा और अरदास की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here