कर्नल सोनाराम, दाताराम गुर्जर, खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर भी कांग्रेस में शामिल

0
109
- Advertisement -

अमीन पठान भी कांग्रेस में शामिल

जयपुर। भाजपा के पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम आज फिर कांग्रेस में शामिल हो गए। पूर्व में सोनाराम कांग्रेस के ही सांसद रहे थे लेकिन बीच में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे । भारतीय जनता पार्टी की टिकट से बाड़मेर के सांसद भी रहे हैं । आज उन्हें पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा और अन्य नेताओं ने पार्टी के सदस्यता दी।

भाजपा से विधायक रहे दाताराम गुर्जर और खेतड़ी की प्रधान मनीष गुर्जर और प्रशांत सिंह परमार ने आज भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली इनको मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सदस्यता दी । इस दौरान कांग्रेस पार्टी के सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन सह प्रभारी अमृता धवन प्रदेश महामंत्री जसवंत गुर्जर और स्वर्णिम चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अमीन पठान भी कांग्रेस में शामिल

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रत्याशी अमीन पठान भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। अमीन पठान कोटा के रहने वाले हैं और लंबे समय तक भाजपा में रहे हैं उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नजदीकी माना जाता है ।राजस्थान में 200 सीटों में से किसी एक भी सीट पर किसी मुस्लिम को टिकट नहीं देने से नाराज होकर अमीन पठान ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here