राकेश बैरवा का 5 दिन से सुराग नहीं

0
158
- Advertisement -

जयपुर। खबर जयपुर के  गांधीनगर थाना इलाके के झालाना डूंगरी स्थित दयानंद नगर से है, जहां गली नंबर 17 में रहने वाले राकेश कुमार बैरवा पिछले 5 दिनों से लापता है ,लापता युवक राकेश बैरवा की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने 5 दिन पहले थाने में दर्ज करा दी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं की । आखिरकार परिजनों ने स्थानीय पार्षद लक्ष्मण नूनीवाल से संपर्क किया और उन्हें अपनी समस्या बताई ।अब मौके पर स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ पहुंचे हैं और उन्होंने लापता युवक की पत्नी और बच्चों से मुलाकात की है। 

लापता युवक राकेश बैरवा

स्थानीय लोगों से बात की है। कालीचरण सराफ ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद पुलिस के अधिकारियों से बातचीत की है और गांधीनगर थाने की कार्यवाही को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए लापता युवक को ढूंढने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय लोगों में भी पुलिस की कार्यशैली को लेकर रोष है, और विधायक से इसकी शिकायत की है। 

इससे पूर्व परिजनों ने रविवार को महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश से भी मुलाकात की थी। लेकिन पुलिस ने किसी तरह की कार्यवाही  नहीं की ।अब लोगों को उम्मीद है कि कालीचरण सराफ की फटकार के बाद पुलिस को एक्शन में आएगी। नहीं तो स्थानीय लोग आंदोलन को मजबूर होंगे । इस मौके पर स्थानीय पार्षद लक्ष्मण नूनीवाल के अलावा राजा पार्क मंडल के अध्यक्ष राजेश शर्मा ,एसटी मोर्चा के अध्यक्ष कैलाश मीणा ,एससी मोर्चा के अध्यक्ष राजेश खटीक, बैरवा महासभा के पदाधिकारी रोडू राम बैरवा, रमेश गोठवाल, विनोद बैरवा और अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने सर आपसे इस मामले में जल्दी से कार्यवाही की मांग की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here