सांसद रामचरण बोहरा की माता जी को अंतिम विदाई

0
122
- Advertisement -

जयपुर। जयपुर शहर के सांसदा रामचरण बोहरा की माता जी शांति बोहरा को आज वाटिका स्थित मोक्षधाम पर अंतिम विदाई दी गई। आपको बता दे कि शांति देवी जी का 91 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया था। आज सवेरे सांसद के घर से शवयात्रा रवाना होकर मोक्षधाम पहुंची। जहां हिंदू रिति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। सांसद रामचरण बोहरा ने माता जी को मुखाग्नि दी। इस दौरान बोहरा की तबीयत भी बिगड़ गई। अंतिम संस्कार में भाजपा के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, जलदाय मंत्री महेश जोशी, विधायक अमीन कागजी, नरपत सिंह राजवी, वासूदेव देवनानी, अशोक लाहोटी, उप महापौर पुनित कर्णावट, पूर्व उप महापौर पारीक, भाजपा के शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, पूर्व पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और रामचरण बोहरा और उनके परिवार को ये दुख सहने की ईश्वर से प्रार्थना की। उनकी तीय की बैठक शनिवार को रखी गई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here