महिला के शरीर से निकाला 7 इंच लंबा पिलर

0
12
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सब्जी छीलने का पीलर निकल

 

जयपुर. अपना घर आश्रम में लखनऊ से 30 वर्षीय महिला प्रभुजी मंजू को आश्रय एवं उपचार हेतु लाया गया था। मंजू लंबे समय से पेट के निचले हिस्से में दर्द, बेचैनी तथा पेट में बने घाव से मल निकलने की समस्या से परेशान थीं। उनकी स्थिति को देखते हुए आश्रम द्वारा नियमित उपचार कराया जा रहा था। RBM अस्पताल एवं अन्य निजी चिकित्सालयों में उनकी जांच और उपचार कराया गया। इस दौरान सोनोग्राफी एवं सीटी स्कैन सहित विभिन्न जांचें भी हुईं, लेकिन उनकी बीमारी का वास्तविक कारण सामने नहीं आ सका।

लगातार पेट दर्द एवं अन्य तकलीफों के कारण तीन दिन पूर्व मंजू को जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में उच्च चिकित्सा उपचार हेतु भेजा गया। वहां उन्होंने चिकित्सकों को बताया कि पेट के निचले हिस्से में लगातार दर्द रहता है तथा मल त्याग के दौरान कभी-कभी रक्त भी आता है। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति एवं लक्षणों को देखते हुए कोलोनोस्कोपी की, जिसमें एक नुकीली धातु की बाहरी वस्तु (Metallic Foreign Body) होने का पता चला।

SMS अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जगराम मीणा ने बताया कि यह अत्यंत दुर्लभ एवं असामान्य चिकित्सकीय मामला है। जांच के उपरांत ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। ऑपरेशन के दौरान लगभग 7 इंच लंबी एवं 1 इंच से अधिक मोटी स्टेनलेस स्टील की नुकीली वस्तु निकाली गई, जिसके पिछले हिस्से में प्लास्टिक लगा हुआ था। यह वस्तु सब्जियां छीलने वाले पीलर (Vegetable Peeler) जैसी थी, जिसके दोनों ओर नुकीले दांत बने हुए थे।

डॉ. जगराम मीणा के अनुसार, इतनी बड़ी एवं नुकीली धातु की वस्तु शरीर में किस प्रकार पहुंची, इसका निश्चित पता नहीं है। मरीज की मानसिक स्थिति को देखते हुए ऐसी घटनाएं संभव हो सकती हैं। चिकित्सकीय संभावना के अनुसार, वस्तु एनल कैनाल के रास्ते शरीर में पहुंची हो सकती है, जबकि पेट के रास्ते पहुंचने की संभावना अपेक्षाकृत कम बताई गई। वस्तु की स्थिति एवं शरीर में उसके पाए जाने के स्थान को देखते हुए चिकित्सकों ने एनल कैनाल के माध्यम से प्रवेश की संभावना अधिक मानी।

मंजू लंबे समय से असहनीय पीड़ा एवं परेशानी से गुजर रही थीं। वस्तु निकलने के बाद उन्हें राहत मिली है। अपना घर आश्रम परिवार ने SMS अस्पताल जयपुर के चिकित्सकों, विशेषकर डॉ. जगराम मीणा एवं उनकी पूरी चिकित्सा टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है, जिनके प्रयासों से एक असहाय प्रभुजी को लंबे समय से चली आ रही पीड़ा से मुक्ति मिली।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here