लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
एसजी आई हॉस्पिटल की विशेष पहल, निर्धारित दिनों में विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श और उपचार; बड़े शहरों में जाने की जरूरत होगी कम
नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। आंखों की रोशनी अनमोल है और इसकी सुरक्षा के लिए समय पर जांच एवं सही उपचार जरूरी है। इसी दिशा में एसजी आई हॉस्पिटल ने नागौर और आसपास के क्षेत्र के मरीजों के लिए विशेष पहल की है। अब रेटिना, कॉर्निया और मोतियाबिंद जैसी जटिल नेत्र समस्याओं के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं नागौर में ही उपलब्ध होंगी। इससे उन मरीजों को राहत मिलेगी, जिन्हें विशेषज्ञ परामर्श और उपचार के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था।
अस्पताल की ओर से निर्धारित दिनों में अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक नागौर में मरीजों को परामर्श एवं उपचार सेवाएं देंगे।
तीन विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं
ASG Eye Hospital की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार रेटिना विशेषज्ञ डॉ. अंशुमन गहलोत प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को नागौर में सेवाएं देंगे। वहीं कॉर्निया विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत बेनीवाल प्रत्येक गुरुवार को मरीजों को परामर्श देंगे। इसके अलावा फेको कैटरेक्ट (आधुनिक मोतियाबिंद सर्जरी) विशेषज्ञ डॉ. विकास पंवार भी गुरुवार को नागौर में उपलब्ध रहेंगे।
आधुनिक तकनीक से बेहतर नेत्र उपचार पर जोर
अस्पताल का उद्देश्य नागौर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी चिकित्सकों के माध्यम से विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। इसके तहत आंखों की विभिन्न समस्याओं की जांच, विशेषज्ञ परामर्श और आवश्यकतानुसार उपचार की सुविधा मिलेगी।
समय पर जांच से सुरक्षित रह सकती है आंखों की रोशनी
अस्पताल प्रबंधन ने आमजन से अपील की है कि आंखों में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर लापरवाही न बरतें। धुंधला दिखाई देना, आंखों के सामने धब्बे नजर आना या अचानक दृष्टि कम होना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श और नियमित जांच कराने से आंखों की रोशनी को सुरक्षित रखने में मदद मिल सकती है।
एसजी आई हॉस्पिटल की यह पहल नागौर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सा सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

















































