नागौर में विश्व हिंदू परिषद के हित चिंतक सदस्यता अभियान का शुभारंभ 

0
5
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। गोपाष्टमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के हित चिंतक सदस्यता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। शहर के झड़ा तालाब स्थित माधव निलयम भवन में आयोजित कार्यक्रम में परिषद के कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति की मौजूदगी में अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान संगठन की गतिविधियों को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने और सामाजिक जागरण को गति देने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सूरजमल भाटी ने अभियान के उद्देश्य और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

महंत लक्ष्मी नारायण दास महाराज ने कहा कि हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करना सभी की जिम्मेदारी है। भारत भूमि पर रहने वाले सभी सनातनी हिंदुओं तक अभियान का संदेश पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सज्जन शक्ति का जागरण, संस्कारों का संरक्षण और राष्ट्रहित में समाज को संगठित करना विश्व हिंदू परिषद का मूल उद्देश्य है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक मुकेश भाटी ने कहा कि हित चिंतक का भाव राष्ट्र और समाज के हित से जुड़ा है। समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर जाति-पाति से ऊपर उठकर सामाजिक जागरण का कार्य करना चाहिए।

प्रमिल नाहटा को जिला संयोजक की जिम्मेदारी

अभियान के तहत विश्व हिंदू परिषद के नगर उपाध्यक्ष प्रमिल नाहटा को जिला संयोजक तथा जगदीश वैष्णव को जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष सूरजमल भाटी ने दोनों नियुक्तियों की घोषणा की।

कार्यक्रम में परिषद के विभाग मंत्री रामेश्वर सारस्वत, प्रखंड मंत्री कुशाल सिंह, जिला धर्माचार्य प्रमुख मनोज भादू, जिला सहमंत्री रामनिवास झाड़वाल, नगर मंत्री बृजमोहन पारीक, नगर उपाध्यक्ष छोटूलाल तिवारी, जायल प्रखंड अध्यक्ष नारायण बजाज, पुष्पलता व्यास, मातृशक्ति जिला संयोजिका पुनीता तिवारी, सहसंयोजिका सुनीता, दुर्गा वाहिनी की माया सांखला, कविता सैनी, कोषाध्यक्ष गणेश त्रिवेदी, बबीता बेनीवाल, अनुपमा उपाध्याय, प्रताप सिंह राजपुरोहित, कृपाराम गहलोत, अनिल तिवारी, नरेश कच्छावा, शिवशंकर व्यास, ललिता पिति, आशा बहड़, इंदू वाला और उमा व्यास सहित परिषद के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here