नवनिर्वाचित सरपंचों ने विधायक रामस्वरूप लांबा से की मुलाकात

0
193
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

विधायक ने साफा पहनाकर और मिठाई खिलाकर किया अभिनंदन, ग्राम विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

पीसांगन, अजमेर। (ओमप्रकाश चौधरी)

पीसांगन क्षेत्र के नवनिर्वाचित सरपंचों ने जयपुर पहुंचकर विधायक रामस्वरूप लांबा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जसवंतपुरा के सरपंच विजय सिंह रावत, रामपुरा डाबला के सरपंच प्रतिनिधि सौदान पड़ौदा और कालेसरा के सरपंच प्रतिनिधि रमेश घटाला मौजूद रहे।

विधायक लांबा ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का साफा पहनाकर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान सरपंचों ने अपने-अपने गांवों में विकास कार्यों और स्थानीय जरूरतों को लेकर विधायक के साथ चर्चा की।

विधायक रामस्वरूप लांबा ने सरपंचों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप गांवों के विकास के लिए सहयोग और हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया।

- Advertisement -
Previous articleभाजपा सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला संपन्न 
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here