लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
परिजनों और मित्रों ने किया भव्य स्वागत
कोशीथल। सत्यनारायण सेन गुरला। स्थानीय निवासी नवरतनमल सेन 39 वर्षों की लंबी और गरिमामयी सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति के बाद पहली बार घर पहुंचने पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
नवरतनमल सेन ने वर्ष 1987 से 2026 तक अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन किया। 30 सितंबर 2026 को उच्च माध्यमिक विद्यालय चावंडिया में आयोजित विदाई एवं स्वागत समारोह में विद्यालय स्टाफ और उपस्थित लोगों ने उनके सेवाकाल की सराहना की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सेन के समृद्ध अनुभव, कुशल मार्गदर्शन, सकारात्मक सोच और कार्य के प्रति समर्पण ने सहकर्मियों और विद्यार्थियों को हमेशा प्रेरित किया। उनके लंबे सेवाकाल को याद करते हुए उपस्थितजनों ने उनके योगदान की प्रशंसा की। 
सेवानिवृत्ति के अवसर पर माहौल भावुक होने के साथ-साथ हर्षोल्लास से भरा रहा। परिवारजनों और मित्रों ने नवरतनमल सेन को स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया।
इस अवसर पर दिनेश चंद्र व्यास सेवानिवृत्त, अशोक पंचोली, अवधेश पंचोली, विद्यालय स्टाफ, कजोड़ीलाल सेन, श्यामलाल, दिनेशकुमार, सत्यनारायण सेन गुरला, हरकलाल सेन, कैलाश सेन, सरवन कुमार एकलिंगपुरा, तुलसीराम और कन्हैयालाल सेन सहित परिजन, मित्र एवं शुभचिंतक मौजूद रहे और उन्होंने नवरतनमल सेन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।





















































