4 अगस्त से ब्रह्माकुमारीज़ का ’10 करोड़ प्रतिज्ञा महाअभियान’ शुरू

0
14
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत करेंगे शुभारंभ

जयपुर. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के वैशाली नगर सेवा केन्द्र में मंगलवार, 4 अगस्त को संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में “10 करोड़ प्रतिज्ञा महाअभियान” का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 8 बजे प्रभु निधि सभागार में आयोजित होगा।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत होंगे। वहीं वरिष्ठ राजयोगिनी सुषमा दीदी का विशेष सान्निध्य एवं प्रेरणादायी उद्बोधन भी कार्यक्रम की प्रमुख आकर्षण रहेगा।

स्वस्थ, मूल्यनिष्ठ एवं नशामुक्त जीवनशैली के प्रति व्यापक जनजागरण

अभियान का उद्देश्य समाज में स्वस्थ, मूल्यनिष्ठ एवं नशामुक्त जीवनशैली के प्रति व्यापक जनजागरण करना तथा जनभागीदारी के माध्यम से सकारात्मक सामाजिक वातावरण का निर्माण करना है। अभियान के तहत विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षकों, महिलाओं, अभिभावकों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक संगठनों को जोड़कर विकसित, सशक्त एवं नशामुक्त भारत के संकल्प को गति दी जाएगी।

कार्यक्रम में स्वस्थ जीवनशैली, आत्मसंयम, सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों तथा युवा सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल प्रतिज्ञा दिलाना नहीं, बल्कि जनजागरण और सामाजिक परिवर्तन के माध्यम से एक स्वस्थ, जागरूक और संस्कारित समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

वैवैशाली गर सेवा केन्द्र की प्रभारी राजयोगिनी चन्द्रकला दीदी ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद्, युवा तथा प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस जनजागरण अभियान में शामिल होकर नशामुक्त और मूल्यनिष्ठ समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here