जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नीलम मीणा ने जिला कारागृह का किया निरीक्षण

0
11
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

कोटपूतली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीलम मीणा ने शनिवार को जिला कारागृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की बैरकों, रसोईघर एवं चिकित्सा सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी प्रकार की असुविधा की स्थिति में तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।

नीलम मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि जेल परिसर में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने मानवाधिकारों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए जेल व्यवस्थाओं में सुधार के लिए नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here