जन्मदिन पर विद्यालय और श्मशान परिसर में किया पौधारोपण

0
17
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। निकटवर्ती ग्राम बालवा में सोमवती अमावस्या एवं अपने जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण प्रेमी एवं वार्ड पंच लिछमन राम ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा श्मशान परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान उन्होंने नीम, जामुन, करंज, गुंदा और शहतूत सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि कुंभाराम सियाग, भगवानाराम इणकिया, पप्पूराम, पूसाराम, ओमप्रकाश, प्रकाश, सुंदरलाल, ऋतिक, राजेश लोहा, राकेश आईच, संदीप, बरजू देवी, भंवरी देवी, चूका देवी, प्रेमा देवी, श्रवणराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि बालवा में जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर विद्यालय, श्मशान एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण करने की परंपरा विकसित हो रही है। लिछमन राम पिछले तीन वर्षों से लगातार अपने जन्मदिन पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे रहे हैं।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालवा के व्याख्याता नटवर राज ने बताया कि इस पहल से ग्रामीणों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और हरियाली को बढ़ावा मिल रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here