रेण के पास कार-पिकअप की भिड़ंत, 8 महिलाएं घायल; 2 की हालत गंभीर

0
20
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

मेड़ता सिटी। मेड़ता-नागौर रोड पर रेण के निकट गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बुटाटी जा रही महिलाओं से भरी कार और एक पिकअप वाहन के बीच हुई जोरदार टक्कर में 8 महिलाएं घायल हो गईं। इनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कार में सवार महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस के हरेंद्र तेतरवाल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल मेड़ता के राजकीय अस्पताल पहुंचाया।

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मणराम कलरू एवं बीसीएमओ डॉ. महेंद्र भी अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में डॉ. बिंदा, डॉ. दौलत और डॉ. ललित की टीम द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं घायलों की पहचान और उनकी स्थिति से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

प्रशासन ने गंभीर रूप से घायल महिलाओं के उपचार पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here