राजस्थान पुलिस की ट्रैफिक स्ट्राइक: 6 दिन में 50,174 वाहनों पर कार्रवाई

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


जयपुर। (रूपनारायण सांवरिया) डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत राजस्थान पुलिस ने पिछले 6 दिनों में कुल 50,174 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करना है।

काली फिल्म और नंबर प्लेट पर सबसे बड़ी कार्रवाई

अभियान के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई वाहनों पर लगी काली फिल्म को लेकर की गई। अब तक 19,694 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सख्त संदेश दिया है।

इसके अलावा—

  • नियम विरुद्ध नंबर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह वाले 13,046 वाहन
  • वाहनों पर अनाधिकृत शब्द एवं चिन्ह प्रदर्शित करने के 6,791 मामले
  • अवैध बॉडी/चेसिस मॉडिफिकेशन वाले 4,757 वाहन
  • अवैध लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर व हूटर के 3,244 मामले
  • प्रेशर हॉर्न व एयर हॉर्न के 2,642 मामले

पर कार्रवाई की गई है।

छठे दिन सबसे ज्यादा कार्रवाई

अभियान के छठे दिन 10,825 वाहनों पर कार्रवाई दर्ज की गई, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा रहा। इसी दिन 4,220 ब्लैक फिल्म, 2,449 नंबर प्लेट उल्लंघन और 1,784 अनाधिकृत लेखन वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।

सख्ती के साथ जागरूकता पर जोर

राजस्थान पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभियान में “पहले समझाइश, फिर सख्ती” की रणनीति अपनाई जा रही है। सड़क सुरक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here