आंगनवाड़ी प्रवेशोत्सव: बच्चों के नामांकन के लिए निकाली जागरूकता रैली

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राजसमंद | गौतम शर्मा

राजसमंद जिले के आमेट ब्लॉक की ग्राम पंचायत गलवा के देवली गांव में मंगलवार को आंगनवाड़ी प्रवेशोत्सव के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के अधिक से अधिक बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों से जोड़ना और अभिभावकों को प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

जतन संस्था की क्लस्टर कोऑर्डिनेटर मंजू देवी ने बताया कि प्रवेशोत्सव अभियान के तहत आयोजित इस रैली में महिलाओं और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली आंगनवाड़ी केंद्र से ढोल-नगाड़ों के साथ रवाना हुई और गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।

रैली में शामिल महिलाओं ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर शिक्षा और बाल विकास से जुड़े नारे लगाए। उन्होंने ग्रामीणों से अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी भेजने की अपील करते हुए बताया कि केंद्रों पर बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, पोषण आहार एवं विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों का लाभ मिलता है।

इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रतनी देवी, सहायिका मांगी देवी, आशा कार्यकर्ता पुष्पा, भेरी और सीता देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बाल शिक्षा, पोषण और समग्र विकास के महत्व की जानकारी भी दी गई।

आंगनवाड़ी प्रवेशोत्सव के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में बाल शिक्षा और पोषण को बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here