पादूखुर्द में विकास कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता पर जोर

0
37
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

रियांबड़ी (नागौर)।    पंचायत समिति रियांबड़ी के विकास अधिकारी भंवरलाल सिंघाड़िया ने ग्राम पंचायत पादूखुर्द का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विकास अधिकारी ने भारत निर्माण सेवा केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों तथा मनरेगा के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं तथा कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही संबंधित कार्मिकों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने और आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद सैनी, सहायक अभियंता राकेश कुमार मेहरिया, पंचायत राज सहायक धर्मेंद्र कुमार गिल तथा ग्राम विकास अधिकारी हंसराज मीणा भी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here