फिट इंडिया मिशन के तहत पुलिस की “संडे ऑन साइकिल” पहल

0
25
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

कोटपूतली-बहरोड़। फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस द्वारा रविवार को “संडे ऑन साइकिल” अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों एवं आमजन को स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत रिजर्व पुलिस लाइन में योग विद्या रत्न शास्त्री के निर्देशन में योगाभ्यास से हुई। योग सत्र में पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान, थाना अधिकारी राजेश कुमार शर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

योगाभ्यास के पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक साइकिल रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से नियमित व्यायाम, साइकिल चलाने की आदत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही बेहतर कार्यक्षमता की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि मानसिक एवं शारीरिक रूप से फिट रहकर ही व्यक्ति अपने कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकता है। उन्होंने सभी से नियमित योग, व्यायाम और साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण में योगदान देने का संकल्प भी लिया। “संडे ऑन साइकिल” अभियान को लेकर पुलिसकर्मियों और नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here