अवैध पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

0
108
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नैनवां।(मनोज कुमार योगी) वन विभाग ने अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 148-डी पर पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की, जिसमें अवैध रूप से पत्थरों का परिवहन किया जाना सामने आया।

कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। वन विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्षेत्रीय वनाधिकारी कविता चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा वन अधिनियम के नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here