रूप नारायण सांवरिया बने प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता

0
78
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

अखिल भारतीय खटीक समाज ने तीन वर्षों के लिए दी जिम्मेदारी

जयपुर। अखिल भारतीय खटीक समाज (N 441) के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक चन्द बड़गूजर ने रूप नारायण सांवरिया को संगठन का प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता (इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट एवं सोशल मीडिया) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आगामी तीन वर्षों के लिए की गई है।

जारी नियुक्ति पत्र में संगठन के संविधान का पालन करते हुए समाज हित में निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई गई है।

नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए रूप नारायण सांवरिया ने कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज की आवाज को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक मजबूती से पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

सांवरिया ने प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए खटीक समाज की एकता, उत्थान और सामाजिक विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here