लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
धर्माराम तेतरवाल पांचवीं बार अध्यक्ष, रामदेव साईं बने महामंत्री
पादूकलां। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा भेरूंदा का वार्षिक अधिवेशन रविवार को श्री वीर तेजा मंदिर भेरूंदा में आयोजित हुआ। अधिवेशन में संगठन की गतिविधियों, सदस्यता अभियान तथा विद्यालयों में नामांकन वृद्धि को लेकर शिक्षकों ने विस्तृत विचार-विमर्श किया।
नवनियुक्त महामंत्री रामदेव साईं ने बताया कि कार्यक्रम में जिला मंत्री घनश्याम सिंह चारण ने संगठन की वर्षभर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। जिला संगठन मंत्री परमाराम ने विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया, वहीं जिला उपाध्यक्ष सुरेश बेरवाल ने सदस्यता अभियान को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।
द्वितीय सत्र में चुनाव पर्यवेक्षक रामदेव उड़द एवं चुनाव अधिकारी जगदीश बेरवाल की देखरेख में निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुए। सर्वसम्मति से धर्माराम तेतरवाल को लगातार पांचवीं बार उपशाखा अध्यक्ष तथा रामदेव साईं को महामंत्री चुना गया।
कार्यकारिणी में गजेंद्र सिंह संरक्षक, पुखराज कुमावत उपसंरक्षक, बलदेवराम माकड़ सभाध्यक्ष, गिरधारीराम उपसभाध्यक्ष, भरत मेहरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नेमाराम गारू, जगदीश कड़वा व नारायणराम उपाध्यक्ष, मोतीराम कोषाध्यक्ष, लक्ष्मी लॉन्गवानी महिला मंत्री, रवि मीणा वरिष्ठ माध्यमिक प्रतिनिधि, रामागिरी उच्च प्राथमिक प्रतिनिधि, श्योजीलाल गुर्जर अल्पसंख्यक प्रतिनिधि, टोडाराम राव व मदनलाल लोरा प्रबोधक प्रतिनिधि, रामावतार जांगिड़ शिक्षक प्रतिनिधि, खेमाराम व सुशील बेरवाल संगठन मंत्री, सवाईखान कार्यालय मंत्री तथा शिवराज व नेमाराम संघर्ष समिति संयोजक चुने गए।
इसके अलावा रामावतार जांगिड़ प्रवक्ता, बलदेवराम प्रचार मंत्री, रामनिवास शर्मा सह सचिव तथा जिला कार्यकारिणी हेतु घनश्याम चारण, परमाराम तेतरवाल व सुरेश बेरवाल का चयन किया गया।
अंत में सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में उपशाखा अध्यक्ष धर्माराम तेतरवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।



















































