पीसांगन में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश

0
158
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पीसांगन, अजमेर (स्थानीय संवाददाता- ओमप्रकाश चौधरी)। पीसांगन उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के देहात क्षेत्र में सोमवार शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली। करीब शाम 5 बजे आसमान में घने बादल छा गए और तेज तूफानी हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। कई ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई।

तेज बारिश और हवाओं का यह दौर करीब 20 मिनट से अधिक समय तक चला, जिससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। हालांकि तेज हवाओं के कारण कई जगह टिन-टप्पर उड़ गए, वहीं शादी समारोह वाले घरों में टेंट-शामियाने उखड़ने से आयोजकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार उपखंड क्षेत्र के नाड गांव में 5 से 10 मिनट तक कंचे के आकार के ओले गिरे। इसके अलावा कालेसरा, मेवाडिया, दांतड़ा सहित अन्य गांवों में भी तेज बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई।

वहीं देहात के फतेहपुरा, रामपुरा डाबला, बुधवाड़ा, नुरियावास, जेठाना, ल्यालीखेड़ा समेत कई गांवों में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here