लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अकलतरा/छत्तीसगढ़। भारतीय जैन संघटना के तत्वावधान में अकलतरा स्थित ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय परिसर में भव्य एवं गरिमामय समारोह आयोजित किया गया, जिसमें हजारों लोगों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर गौसेवा, प्राकृतिक कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. अखिल जैन (मनोहर गौशाला, खैरागढ़) को प्रतिष्ठित “समाज रत्न अलंकरण” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जितेंद्र जैन, पंकज जैन एवं नीलम सांखला के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में संजय सिंगी, मनोज लुंकड़, प्रमोद लूणावत, विजय गंगवाल, प्रकाश मोदी एवं अमरेश जैन सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विभिन्न शहरों से आए जनप्रतिनिधियों और जैन समाज के वरिष्ठजनों की भागीदारी ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।
उल्लेखनीय है कि डॉ. अखिल जैन द्वारा संचालित मनोहर गौशाला के माध्यम से गौसेवा, गोमूत्र आधारित प्राकृतिक कृषि (फसल अमृत) और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, जिससे हजारों किसान और समाज के विभिन्न वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्या दान, वस्त्र वितरण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जैसे सेवा कार्य भी आयोजित किए गए। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।





















































