चारागाह रास्ते के विवाद में झड़प, आधा दर्जन घायल; 4 दर्जन से अधिक लोग गिरफ्तार

0
73
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 
भरतपुर। भुसावर थाना क्षेत्र के सुहारी गांव में चारागाह भूमि से गुजरने वाले रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पंचायत के दौरान शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते झड़प में बदल गई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

थानाधिकारी रामदयाल मीणा ने बताया कि गांव में इस मुद्दे को लेकर पंचायत बुलाई गई थी, लेकिन बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों के निर्देश पर भुसावर सर्किल के भुसावर, वैर और खेड़ली मोड़ थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। इस दौरान राजेश कसाना भी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 4 दर्जन से अधिक लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here