जिला कलेक्टर ने तहसीलदारों की वीसी से ली बैठक, राजस्व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

0
25
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर। (प्रदीप कुमार डागा) जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने शुक्रवार को वीसी के माध्यम से जिले के सभी तहसीलदारों की बैठक लेकर राजस्व एवं किसान हित से जुड़े कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने पर जोर दिया।

एग्रीस्टैक व किसान पंजीयन पर निर्देश

कलेक्टर ने एग्रीस्टैक फार्मर रजिस्ट्रेशन के अंतर्गत सेव एवं इनपुट से संबंधित लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही दिसंबर 2024 के बाद जमाबंदी में जुड़े काश्तकारों का पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा।

सीमांकन व नामांतरण मामलों में तेजी

ऑनलाइन सीमांकन एवं सहमति विभाजन के लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण तथा नामांतरण मामलों को पटवारी, आरपीजी और तहसीलदार स्तर पर प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए गए।

सिंचाई व किसान योजनाओं पर फोकस

कलेक्टर ने लघु सिंचाई गणना कार्य को समय पर पूरा करने और पीएम किसान योजना के अंतर्गत संदिग्ध प्रकरणों के सत्यापन के निर्देश दिए। उन्होंने ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और लैंड सीडिंग कार्य को अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी है, उनकी आईडी तत्काल बनाकर अपात्र लाभार्थियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में प्राथमिकता के साथ पूर्ण किए जाएं, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here