प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए प्रभारी मंत्री कुमावत ने पीले चावल देकर दिया न्यौता

0
34
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर/बालोतरा। 21 अप्रैल को पचपदरा में प्रस्तावित तेल रिफाइनरी के उद्घाटन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं।

इसी क्रम में जिला प्रभारी मंत्री एवं पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर आमजन के बीच पहुंचकर पारंपरिक रूप से पीले चावल वितरित कर जनसभा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

मंत्री कुमावत ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पचपदरा रिफाइनरी परियोजना से औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

इस दौरान पंचायत समिति सभागार में आयोजित बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर अधिक से अधिक लोगों को जनसभा में लाने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा संगठन एवं प्रशासनिक स्तर पर तैयारियाँ तेजी से जारी हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here