डीग-भरतपुर में फसल नुकसान पर विधायक की मुख्यमंत्री से मुलाकात

0
30
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश दिगम्बर सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर डीग और भरतपुर जिलों में हाल ही में हुई असमय बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा उठाया।

विधायक ने बताया कि क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं, सरसों, जौ, चना सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई गांवों में खेतों में खड़ी फसल के साथ-साथ घरों और मंडियों में रखी कटी फसल भी प्रभावित हुई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत सर्वे कराकर किसानों को राहत दिलाने की मांग की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को डीग और भरतपुर जिलों में फसल नुकसान का शीघ्र सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है और प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सर्वे की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए, ताकि किसानों को जल्द सहायता मिल सके।

इस दौरान विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र के किसानों के हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता है और वे लगातार उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाते रहेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here