रसोई में लौटी पुरानी परंपरा, गैस सिलेंडर महंगा पड़ने पर किसान फिर चूल्हे की ओर

0
33
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

महंगाई का असर: 

पादूकलां। बढ़ती महंगाई का असर अब सीधे ग्रामीण रसोई तक पहुंचने लगा है। कस्बे के बाजार में एक किसान को ट्रैक्टर में लकड़ी भरकर ले जाते हुए देखा गया, जो इस समय की आर्थिक हकीकत को उजागर कर रहा है।

घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों और समय पर आपूर्ति की दिक्कतों के कारण कई ग्रामीण परिवार अब फिर से पारंपरिक लकड़ी के चूल्हे का उपयोग करने लगे हैं। एलपीजी गैस सिलेंडर की महंगाई ने लोगों को मजबूरी में पुराने साधनों की ओर लौटने पर मजबूर कर दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि गैस सिलेंडर की लागत बढ़ने से मासिक बजट बिगड़ रहा है, जबकि खेतों से मिलने वाली लकड़ी एक सस्ता और आसानी से उपलब्ध विकल्प बन गई है। इसी कारण अब कई घरों में फिर से चूल्हे की आग जलने लगी है।

बाजार से ट्रैक्टर में लकड़ी भरकर गुजरता यह दृश्य ग्रामीण जीवन में बढ़ती महंगाई के प्रभाव को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। लोग मान रहे हैं कि यह बदलाव सुविधा से ज्यादा मजबूरी का संकेत है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here