लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
चांदी की पालकी में विराजमान श्रीजी, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत
कठूमर (अलवर), रिपोर्टर संजीव बंसल।
कठूमर में जैन समाज के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
सुबह जैन समाज के महिला-पुरुषों द्वारा बड़े मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद मंदिर में धार्मिक विधान सम्पन्न कराए गए।
चांदी की पालकी में निकली शोभायात्रा
दोपहर में चांदी की पालकी में विराजमान श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो मुख्य बाजार, बस स्टैंड, अहिंसा सर्किल और अरावली चौराहा होते हुए वापस जैन मंदिर पहुंची।
शोभायात्रा में जैन समाज के महिला, पुरुष और बच्चे भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। 
आकर्षक झांकियों ने मोहा मन
शोभायात्रा के दौरान संजीव और आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मुख्य बाजार में अन्य समाजों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
धार्मिक अनुष्ठान के साथ समापन
जैन मंदिर में श्रीजी का अभिषेक किया गया, जिसके बाद महाआरती सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।


















































