सहकारी आंदोलन को मजबूत बनाने में अरबन बैंकों की अहम भूमिका

0
23
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सीकर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक में हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

योगेश ऋषिका, सीकर।

सीकर। सीकर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के संचालक मंडल द्वारा सहकारिता मंत्री गौतम दक का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दक ने बैंक प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि सहकार की भावना से कार्य करने पर यह संस्था शहरी क्षेत्र में अग्रणी और प्रगतिशील भूमिका निभा सकती है। उन्होंने सहकारी आंदोलन को मजबूत बनाने में अरबन बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

इस अवसर पर बैंक अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जोशी एवं संचालक मंडल के सदस्यों ने अतिथियों का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।

डॉ. जोशी ने कहा कि सहकारिता मंत्री एवं जिले के जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन बैंक को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, खंडेला विधायक सुभाष मील सहित कमल सिखवाल, पवन मोदी, गजानंद कुमावत, गोविंद राम सैनी, बैंक संचालक मंडल के सदस्य, सहकारी विभाग के अधिकारी एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here