श्रद्धांजलि नहीं, सेवा का संकल्प: विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर 6 अप्रैल को

0
44
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पुण्यतिथि पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं, आभा व स्वास्थ्य कार्ड भी बनेंगे

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। समाज सेविका स्व. रामकन्या मनिहार की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर व्यास मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, जोधपुर और डी सेवन डोर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 6 अप्रैल को माहेश्वरी न्यात की पोल, आजाद चौक, नागौर में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

संस्थान के चेयरमैन सुखदेव मनिहार ने बताया कि शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत जैन, यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. भरत खदाव, जनरल मेडिसिन के डॉ. पी.आर. लिम्बा, स्पाइन एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पियूष जोशी, जनरल सर्जरी के डॉ. यश परिहार तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कंचन सोलंकी अपनी सेवाएं देंगे।

कार्यक्रम के समन्वयक रामानंद काबरा ने बताया कि अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं से नागौर क्षेत्र की जनता को विशेष लाभ मिलेगा। शिविर में आने वाले सभी प्रतिभागियों के आभा कार्ड और जनकल्याण स्वास्थ्य कार्ड भी निःशुल्क बनाए जाएंगे।

जांच और उपचार की विशेष व्यवस्था

शिविर में कार्ड धारकों को व्यास मेडिसिटी में निःशुल्क ओपीडी परामर्श, कई जांचें मुफ्त तथा कुछ जांचें लागत मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

संस्था की नीलू खंडेलवाल ने बताया कि असुविधा से बचने के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इच्छुक लोग पूर्व में पंजीयन करा सकते हैं।

संस्था अध्यक्ष रामधन सुथार ने बताया कि शिविर में आंखों की जांच एवं निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा भी रहेगी। ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को जोधपुर तक निःशुल्क परिवहन एवं ऑपरेशन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक में मुकुंद सैन, सत्यनारायण वैष्णव, गजेंद्र माथुर, रामजीलाल सोनी, कैलाश मुथा, जंवरी लाल भट्ट, रविशंकर छापरवाल, महेंद्र चंदेल, महावीर गहलोत, जयप्रकाश टाक, केवलराज बच्चावत, मुकेश तोसनीवाल, सावित्री दरक, आरती मनिहार, सत्यनारायण गोयल, भरत बागड़ी, भवानी शंकर व्यास एवं हरीश पत्रकार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here