राजस्थान बास्केटबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष का दुजोद में अभिनंदन

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

सीकर। सीकर जिले के दुजोद ग्राम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड पर राजस्थान बास्केटबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अजीत सिंह के लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर उनका भव्य अभिनंदन किया गया। समारोह में उन्हें परंपरागत तरीके से साफा पहनाकर, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक महेंद्र विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं सीकर फाउंडेशन के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि दुजोद गांव बास्केटबॉल खिलाड़ियों की नर्सरी है। यहां से निकलकर करीब ढाई सौ खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि बास्केटबॉल खेल राजस्थान सरकार द्वारा घोषित सीकर जिले के पांच गौरवों में से एक है और सीकर जिला राजस्थान बास्केटबॉल की रीढ़ के रूप में जाना जाता है। यहां के खिलाड़ियों ने खेलों के माध्यम से राज्य, केंद्र एवं सुरक्षा बलों में उच्च पदों पर पहुंचकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अजीत सिंह के बारे में बताया गया कि वे फीबा एशिया की लीगल कमेटी के सदस्य, राष्ट्रीय बास्केटबॉल फेडरेशन के उपाध्यक्ष एवं राजस्थान ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

समारोह की अध्यक्षता बास्केटबॉल प्रशिक्षक भंवर सिंह पचार ने की, जबकि विशिष्ट अतिथियों में सीकर व्यापार संघ के अध्यक्ष दयाल सिंह शेखावत, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रणजीत सिंह पिपराली, सरपंच प्रतिनिधि विक्रम सिंह शेखावत, युवा व्यवसायी राकेश तिवारी, गौसेवक देवी प्रसाद पारीक एवं पुखराज सिंह शामिल रहे।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय निर्णायक एवं राजस्थान बास्केटबॉल संघ की टेक्निकल कमेटी के सचिव सुरेश मारोठिया तथा प्रदेश संयुक्त सचिव अयूब खान को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में इस्लाम, नरेंद्र राठौड़, सरदार सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन खेल प्रशिक्षक राजवीर सिंह शेखावत ने किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here