भरतपुर में BA के छात्र ने लगाई फांसी, 19 वर्षीय युवक की मौत

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

भरतपुर। सेवर थाना क्षेत्र स्थित राधा नगर कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हर्ष के रूप में हुई है, जो बीए प्रथम वर्ष का छात्र था।

जानकारी के अनुसार, हर्ष कुछ दिन पहले ही रेलवे भर्ती परीक्षा देकर लौटा था। सेवर थाना प्रभारी सतीश चंद शर्मा के मुताबिक, कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना सैनिक स्कूल के सामने स्थित एक मकान की है, जो स्वर्गीय योगेंद्र सिंह का बताया जा रहा है। यहां उनकी पत्नी रीना अपने दो बेटों—हर्ष और सचिन—के साथ रहती हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के समय हर्ष घर पर अकेला था, क्योंकि उसकी मां अपने छोटे बेटे के साथ पीहर गई हुई थी। परिजनों के अनुसार, एक दिन पहले तक हर्ष से बातचीत हुई थी, लेकिन सुबह संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद परिजनों ने ताऊ और उसके दोस्त को मौके पर भेजा।

घर अंदर से बंद था। सीढ़ी के सहारे अंदर जाकर देखा गया तो कमरे का दरवाजा भी भीतर से बंद मिला। दरवाजे में छेद कर अंदर देखा गया तो हर्ष छत के पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ मिला।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here