“अपराधी जल्द होंगे गिरफ्तार, सख्त कार्रवाई तय”- जवाहर सिंह बेड़म

0
25
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नदबई में सर्राफा व्यापारी की हत्या पर मंत्री जवाहर सिंह बेड़म का बयान: 
भरतपुर। जिले के नदबई कस्बे में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात के बाद राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म ने घटना की कड़ी निंदा की और आश्वासन दिया कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

मंत्री बेड़म ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्वयं भी अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। स्थानीय विधायक जगत सिंह भी रात में ही मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

उन्होंने कहा, “अपराधी कोई भी हो, कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।” मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में अपराधों में काफी कमी आई है, लेकिन इस तरह की घटनाएं निश्चित रूप से चिंता बढ़ाती हैं।

इस घटना के बाद क्षेत्र में व्यापारियों और आम लोगों में रोष है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है और अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाने की प्रक्रिया जारी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here