दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक में लगी आग, ड्राइवर की मौत

0
58
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

सवाई माधोपुर। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें आग लगने से एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 4 बजे रवाना डूंगर थाना क्षेत्र में हुआ। तकनीकी खराबी के कारण मार्बल से भरा एक ट्रक एक्सप्रेसवे पर खड़ा था। इसी दौरान कोटा की तरफ से आ रहा गेहूं से भरा दूसरा ट्रक पीछे से आकर उसमें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के तुरंत बाद ट्रक में आग लग गई। आग की चपेट में आने से गेहूं से भरे ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर रवाना डूंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मृतक के शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here