केवीएसएस के जनरल मैनेजर रामकेश मीणा का आरपीएस में चयन 

0
83
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


(रिपोर्ट: दुर्योधन मयंक, उनियारा)

उनियारा। देवली क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड (KVSS) के जनरल मैनेजर रामकेश मीणा के आरपीएस (पुलिस उपाधीक्षक) पद पर चयन होने पर संचालक मंडल एवं स्टाफ द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया।

समिति के लेखाकार सीताराम पंचोली ने बताया कि यह अभिनंदन समारोह पवित्र बनास नदी के किनारे स्थित बोरडा गणेश जी मंदिर पर आयोजित किया गया। इस दौरान रामकेश मीणा का साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष काली देवी गुर्जर, समिति निदेशक एवं दूनी ग्राम सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन मोतीलाल मेहरा, रामथला जीएसएसएस के अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, नासिरदा अध्यक्ष शिवराज नागर, कालीदेवी मीणा, चेयरमैन प्रतिनिधि देवलाल गुर्जर, वरिष्ठ समाजसेवी अशोक दुबे, दूनी फल-सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र मेहरा (एडवोकेट), हरिराम मीणा, समिति कर्मचारी दिनेश सामरिया, रामसहाय कीर, किशनलाल चौधरी, कैलाश मीणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने रामकेश मीणा की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here